ये दुनिया जितनी बड़ी है उतने ही निराले हैं इसके रंग। आज दुनिया के जिस भी कोने में जाएंगे एक अलग ही परंपरा, रीति-रिवाज और सैलिब्रेशन के तौर तरीकों से रू-ब-रू होंगे। ऐसा होना लाजिमी भी है, क्योंकि दुनिया है ही इतनी रंगीन। बात जब परंपरा या रीति-रिवाजों की होती है तो हर उस पल के लिए एक अलग भावना और एहसास का बेजोड़ मेल होता है, जो हमारी खुशी जाहिर करने के अंदाज को एंज़ॉयमेंट के चरम पर ले जाते हैं।
नया साल (Happy New Year) दरवाजे पर खड़ा है। हम सभी इसका जश्न मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। कई प्लान बन चुके हैं। सीधा सा मतलब है यह दिन कुछ खास है। ऐसे में इसका सैलिब्रेशन (Celebration) भी खास ही होना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की कुछ चुनिंदा जगहों पर नए साल का स्वागत आपकी सोच से बिल्कुल अलग होता है। तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ रोचक अंदाज।

न्यू ईयर ईव (बाली)
आप जब भी बाली (Bali) का नाम सुनते हैं तो आपके जहन में क्या आता है ? मस्ती, समुद्र का किनारा, और बेहद खूबसूरत लड़कियां। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे खुशदिल जगह माने जाने वाले बाली को एक अजीब रीति-रिवाज के लिए भी जाना जाता है। इसे देखने के लिए आपको यहां न्यू ईयर ईव को आना होगा। बाली में न्यू ईयर को नेपी (Nyepi) ”दे डे ऑफ साइलेंस” (The Day of silence) के रूप में मनाया जाता है। जो दिसंबर नहीं बल्कि ज्यादातर मार्च के महीने में मनाया जाता है। 2021 में यह इस दिन 14 मार्च को मनाया जाएगा। यह एक हिंदू त्योहार है जो बाली में सैलिब्रेट किया जाता है। भारत में यह त्योहार इसी दिन उगाड़ी के रूप में मनाया जाता है। बाली का यह दिन इसलिए भी अजीब माना जाता है क्योंकि इस दिन यहां सब कुछ बंद रहता है। कोई मस्ती नहीं कोई सैर सपाटा नहीं। सब ओर बस सन्नाटा। लगता है कर्फ्यू लगा हुआ हो। कोई अपने घरों से नहीं निकलता है। कोई किसी से नहीं मिलता। क्यों है न अजीब ?

न्यू ईयर पार्टी (रियो डि जिनेरियो)
ब्राजील (Brazil) की राजधानी रियो डि डिनेरियो (Rio De Jinairio) भी एक अजीबो-गरीब रिवाज के लिए मशहूर है। जैसा कि हम जानते हैं ब्राजील के लोग काफी खुलेपन में जीते हैं। पार्टी करना, मस्ती करना, लाउड म्यूजिक चलाना बेहत आम है यहां। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे यहां के लोग न्यू ईयर (New year) का स्वागत कैसे करते हैं। ब्राजील के सबसे खूबसूरत समुद्र तट (बीच) कोपा कबाना में आपको आधा ब्राजील दिख जाएगा। यहां के लोगों का मानना है कि न्यू ईयर ईव को रात 12 बजे जो भी कोपा कबाना में समुद्र में डुबकी लगाएगा आने वाला साल उनके लिए ढेर सारी खुशियां लगाएगा। लोग ये भी मानते हैं कि अगर आप यहां की लहरों में खूब उछलते हैं तो आपकी सात ख्वाहिशें पूरी होंगी।